चतुर बीरबल। Hindi kahani

Hindi kahaniya, panchtantra ki kahaniya, hindi stories
अकबर बीरबल की कहानी

                      **तीन सवाल**



Hindi kahani। बीरबल, राजा अकबर को बहुत पसंद थे। राजा अकबर अपने बहुत सारे निर्णय बीरबल की चालाकी और बुद्धिमानी से सभा में लेते थे। यह देखकर कुछ दरबारियों के मन में बीरबल के प्रति घृणा जागृत हो गई। उन दरबारियों ने मिलकर बीरबल को बादशाह अकबर के सामने नीचा दिखाने के लिए एक योजना बनाई।


एक दिन भरी सभा में उन दरबारियों ने अकबर के समक्ष कहा कि अगर बीरबल हमारे तीन प्रश्नों के उत्तर दे देंगे तो हम मान जाएंगे कि बीरबल से बुद्धिमान कोई नहीं। बीरबल की बुद्धि का हमेशा परीक्षा लेने के लिए राजा अकबर तैयार रहते 
थे। यह बस्ती ही राजा अकबर ने हां कर दी।Hindi kahani

3 प्रश्न कुछ इस प्रकार के थे:-

प्रश्न 1. आसमान में कितने तारे हैं?
प्रश्न 2. धरती का केंद्र कहां है?
प्रश्न 3 पृथ्वी में कितने पुरुष और महिला है?

यह सुनते ही तुरंत अकबर ने बीरबल से कहा! अगर तुम ने तीनों के उत्तर नहीं दिए तो तुम इस मंत्री के पद को त्याग दोगे

पहले प्रश्न के लिए उत्तर:- बीरबल एक घने बाल वाले भेड़ को पकड़ लाए और बोले जितने इसके शरीर में बाल हैं उतने आसमान में तारे हैं। चाहे तो मेरे दरबारी मित्र इन्हें गिनना चाहे तो गिन सकते हैं।

दूसरे प्रश्न के लिए उत्तर:- बीरबल जमीन में कुछ रेखाएं खींचने लगे और कुछ देर बाद एक लोहे की छड़ी को गाढ़ दिया और कहां यह धरती का केंद्र है।अगर मेरे दरबारी दोस्त मापना चाहते है तो माप सकते हैं।

तीसरे प्रश्न के लिए उत्तर:- वैसे तो यह बताना मुश्किल है कि दुनिया में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं हैं क्योंकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें इस गड़ना में जोड़ा नहीं जा सकता जैसे हमारे दरबारी मित्र। अगर हम ऐसे लोगों को मार डाले तो गणना करने में आसानी होगी।Hindi kahani

यह सुनते ही सभी दरबारियों ने सर नीचे कर लिया और कहा! बीरबल, तुमसे चालाक और बुद्धिमान कोई नहीं है।


शिक्षा:- दूसरों की सफलता से हमें जलना नहीं चाहिए।Hindi kahani

               **बीरबल ने चोर को पकड़ा**




Hindi kahani। एक बार राजा अकबर के प्रदेश में चोरी हुई। एक चोर ने उस चोरी में राज्य के एक बहुत बड़े व्यापारी के घर से कीमती समान चुरा ले गया। व्यापारी जानता था कि चोर उसके 10 नौकरों में से कोई एक था पर उसे यह पता नहीं था वह कौन है? 

यह जानने के लिए कि चोर कौन है! वह व्यापारी बीरबल के पास गया और बीरबल से मदद मांगी। बीरबल ने इस बात पर हां कर दिया और अपने सिपाहियों से कर कर उन 10 नौकरों को जेल में डलवा दिया।Hindi kahani

बीरबल ने उन सब नौकरों से पूछा कि सच सच बताओ तुम में से चोर कौन है पर किसी ने हां नहीं करी।

बीरबल ने थोड़ी देर सोचा, और कुछ ही देर में 10 समान लंबाई वाली छड़ी लेकर आए और सभी नौकरों को एक एक छड़ी पकड़ा दिया। पर चढ़ी पकड़ाते समय बीरबल ने कहा, उस व्यक्ति की छड़ी 2 इंच लंबी हो जाएगी जिसने चोरी की है।यह कह कर चले गए और सिपाहियों को निर्देश दिया गया कि सुबह तक इन सभी को छोड़ा ना जाए। Hindi kahani

जब सुबह हुई तब बीरबल ने उन सभी की छड़ी ध्यान से देखी तो पता चला कि उनमें से एक नौकर की छड़ी 2 इंच छोटी है यह देखते ही बीरबल ने कहा! यही चोर है

बाद में यह देखकर उस व्यापारी ने बीरबल से प्रश्न किया कि  उन्हें कैसे पता चला कि यही चोर है। तब बीरबल ने व्यापारी से कहा की चोर ने छड़ी को 2 इंच लंबी हो जाने के डर से ही रात को 2 इंच छोटा कर दिया था। Hindi kahani

शिक्षा:- सच कभी नहीं छुपता इसलिए जिंदगी में कभी झूठ मत बोलो। Hindi kahani

हम इसी तरह आपके लिए Hindi kahaniya, Panchtantra ki kahaniya, Hindi stories, लाते रहेंगे। 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Birbal Ki khichdi | Akbar Birbal stories in Hindi

Tenali raman stories in hindi-tenaliram ki chaturai

विक्रम और बेताल | hindi kahani